Breaking News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज पहले चरण के लिए जारी है मतदान. 71 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग. पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज का युवराज. कहा, जंगलराज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे. राहुल गांधी की आज वाल्मीकि नगर और कुशेश्वरस्थान में रैली है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. आज शाम उन्होंने ट्‌वीट करके इस संबंध में जानकारी दी और कहा कि जो लोग भी उनके संपर्क में आये हैं वे अपनी जांच करा लें.

दुख की बात है कि दशहरे पर प्रधानमंत्री का पु​तला जलाया गया : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदी जी, अंबानी जी, अदानी जी के पुतले जलाए गए. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे पर प्रधानमंत्री का पु​तला जलाया गया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

बिहार की एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर कहा..

बिहार की एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर कहा कि नीतीश कुमार ने 2006 में जो बिहार में किया, वहीं (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी पंजाब, हरियाणा और पूरे देश में कर रहे हैं.

जीतन राम मांझी ने मतदान किया

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गया में मतदान किया.

तेजस्वी यादव जंगलराज के युवराज- पीएम मोदी

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने जनसभा में आरजेडी को आड़े हाथ लिया, उन्होंने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा- कोरोना के कारण दिल्ली के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola