Breaking News: अमरनाथ यात्रा के लिए यातायात परामर्श जारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दीवार फांदकर एक युवक ममता बनर्जी के आवासीय परिसर में दाखिल हो गया. आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए यातायात परामर्श जारी

जम्मू कश्मीर यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और ट्रक की आवाजाही के लिए रविवार को एक परामर्श जारी किया. परामर्श के मुताबिक, 10 पहियों तक के खाली टैंकर और ट्रक मुगल रोड होकर जम्मू जाएंगे. ताजा और जल्द खराब होने वाली वस्तुओं की ढुलाई कर रहे दस पहियों तक के ट्रक (माल से भरे हुए) जम्मू की ओर जाने के लिए मुगल रोड का इस्तेमाल करेंगे. परामर्श में कहा गया है कि मुगल रोड का समय भी यातायात के लिए सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बढ़ा दिया गया है. इसमें कहा गया है कि कश्मीर घाटी में यात्रा काफिला से अलग यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है.

चीन : चाबा तूफान की चपेट में आने से क्रेन डूबी, 27 लोग लापता

दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट पर चाबा तूफान की चपेट में आने के बाद एक क्रेन डूब गयी और उसमें सवार कम से कम 27 लोगों के लापता होने की सूचना है. प्रांतीय समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी. बचाव के लिए भेजे गये 38 विमानों ने लापता लोगों की तलाश के लिए 14 चक्कर लगाये हैं. यांगजियांग शहर के पास चाबा तूफान से बचाव करते समय इसकी लंगर की चेन टूट गयी थी और निगरानी प्रणाली के माध्यम से क्रेन को खतरे में पाया गया था. इसके बाद शनिवार को क्रेन पानी में डूब गयी.

अनंतनाग में आतंकवादियों ने पुलिस वाले को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार पुलिस वालों को निशाना बना रहे हैं. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में रविवार को एक बार फिर पुलिस वाले को गोली मार दी. पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तमिलनाडु में कोरोना के 2672 नये मामले सामने आये

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2672 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 1487 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. तमिलनाडु में कोरोना के एक्टिव केस कीसंख्या बढ़कर 14,504 हो गयी है.

ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर घर में घुसा युवक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दीवार फांदकर एक युवक ममता बनर्जी के आवासीय परिसर में दाखिल हो गया. सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

तेलंगाना में खोले गये 1 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन योजना के तहत पूरे देश में 45 करोड़ बैंक खाते खोले गये. इनमें से 1 करोड़ से ज्यादा जन धन बैंक खाते तेलंगाना में खोले गये हैं. इनमें से 55% से ज्यादा खाते महिलाओं के हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola