Breaking News: छिंदवाड़ा रैली में पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिये राजनीति से सन्यास के संकेत, कहा- अब मुझे आराम चाहिए
Breaking News Live update : कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) लगातार जारी है. कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर है. देश में कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज की तैयारियां तेज हो गई है. केन्द्र की ओर से राज्यों को भेजे जा रहे हैं जरूरी उपकरण. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी जिसन मांझी की पार्टी. 18 दिसंबर की बैठक में होगा गठबंधन पर फैसला. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….
पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिये राजनीति से सन्यास के संकेत
छिंदवाड़ा रैली में पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिये राजनीति से सन्यास के संकेत, कहा- अब मुझे आराम चाहिए, मैने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ी
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें अब जेड कैटेगरी की सुरक्षा के साथ बुलेटप्रूफ कार भी मिलेगा.
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की
किसान आंदोंलन को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की.
आतंकियों ने की फायरिंग
पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी पर आतंकियों ने की फायरिंग, फायरिंग में हुई मौत (टीवी न्यूज)
टल गया बड़ा हादसा
बाल-बाल बचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सड़क से फिसल कर गड्ढे में गिर गई थी कार. टल गया बड़ा हादसा. (टीवी न्यूज)
औद्योगिक हस्तियों के साथ आज वित्त मंत्रियों की बैठक
दिल्ली में बजट से पहले औद्योगिक जगत की हस्तियों के साथ आज वित्त मंत्रियों की होगी बैठक
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए