Breaking Live: 2025-26 तक के लिए अटल मिशन को मंजूरी
Breaking Live: रंजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सजा. पंचकुला में धारा 144 लागू, प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में होंगी शामिल. शोपियां एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेर. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
2025-26 तक के लिए अटल मिशन को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 तक के लिए अटल मिशन को मंजूरी दी है. इसके तहत शहरी विकास और परिवर्तन पर बल दिया जायेगा.
एनआईए ने दिल्ली में की पांच जगहों पर छापामारी
आज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी किये जाने के मामले में एनआई ने दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की.
18 अक्टूबर से देश में बिना किसी प्रतिबंध के संचालित होंगी हवाई उड़ानें
18 अक्टूबर से देश में बिना किसी प्रतिबंध के हवाई उड़ानों का संचालन होगा, इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है.
सीएम केजरीवाल के आवास के पास बीजेपी का प्रदर्शन
सीएम केजरीवाल के आवास के पास बीजेपी का प्रदर्शन, सार्वजनिक स्थानों में छठ पूजा की मांगी अनुमति. (टीवी न्यूज)
महाराष्ट्र में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल
महाराष्ट्र में नई एसओपी जारी, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल.
अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगाई जाएगी कोवैक्सीन
अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगाई जाएगी कोवैक्सीन, डीसीजीआई ने दी मंजूरी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए