Live Updates

Breaking News: NCB ने टॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live update: देश में चल रहे किसान आंदोलन का आज 39वां दिन है. किसान अपने तीनों कृषि कानूनों के वापसी के मांगों पर अड़े हुए हैं और शनिवार को सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर के साथ किसान परेड करेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर (Cold Wave in Delhi) का प्रकोप जारी है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है. आज मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है. वहीं कोरोना के नये स्ट्रेन के कारण राजस्थान सरकार ने 13 जिलों में नाइट कर्फ्यू गया दिया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

NCB ने टॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को हिरासत में लिया

NCB ने टॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को कल रात मुंबई में एक होटल में रेड के दौरान हिरासत में लिया.

केरल में बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

केरल में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मरने वाले लोग कर्नाटक से आये थे और एक शादी समारोह का हिस्सा बनने आये थे.

यूपी के गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरी, पांच की मौत

यूपी के गाजियाबाद में बारिश के कारण श्मशान की छत गिर गयी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

भारत बॉयोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के कोरोना वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) आज सुबह 11 बजे कोरोना वायरस वैक्सीन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है. DCGI ने कहा है कि देश में कोरोना के दो वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी दी गयी है.

भारत में कोरोना के 18 हजार नये मामले मिले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,177 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,23,965 हुई. 217 नई मौतें के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,435 हुई.

दिल्ली – NCR में गरज-चमक के साथ हो रही है बारिश

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार तड़के से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को हवाओं की स्पीड बढ़ने के साथ बारिश होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola