Live Updates

Breaking News: हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, अबतक 32 लोगों की मौत, सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: दिल्ली में हनुमानजी प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई, पुलिस ने मामला दर्ज किया. दिल्ली में दो सप्ताह से लापता बच्ची का शव मिला. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में विदेशी पर्यटक लापता हो गया है. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

विज्ञापन

हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, अबतक 32 लोगों की मौत, सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. छह लोग अब भी लापता हैं जबकि 12 लोग घायल हुए हैं. सरकार ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है. जिसमें राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के परिवार को न्यूनतम 55000 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये और अनुबंध कर्मचारियों के परिवार को न्यूनतम 35000 रुपये और अधिकतम 1 लाख रुपये का तत्काल अनुग्रह अनुदान प्रदान करने की घोषणा की.

आनंद शर्मा से मुलाकात पर बोले राजीव शुक्ला – उनसे मिलना मेरी जिम्मेदारी

हिमाचल चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा से राजीव शुक्ला ने मुलाकात की. जिसके बाद उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा, मैं राज्य प्रभारी हूं. उससे मिलना मेरी जिम्मेदारी है. वह पार्टी के प्रति समर्पित हैं और कोई समस्या नहीं है. अगर कुछ है तो स्पष्ट किया जाएगा.

राजस्थान के 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद सभी स्कूल-कॉलेज बंद

राजस्थान के 2 जिलों बूंदी और कोटा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान 23 अगस्त को बंद रहेंगे.

गुरुग्राम में कार-बस की टक्कर में चार की मौके पर ही मौत

हरियाणा : आज सुबह एक कार बस से टकरा गई. कार सवार 5 युवकों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई. उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुग्राम के एसीपी प्रीत पाल सिंह ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, बिना पंडित नेहरू के कामयाब नहीं सकता अमृत महोत्सव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बिना पंडित जवाहरलाल नेहरू के कोई अमृत महोत्सव कामयाब नहीं हो सकता. इनके (भाजपा) राज में इंदिरा गांधी का कोई जिक्र नहीं होता. बड़े-बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे उनकी बात नहीं होती. मोदी सरकार इतिहास की सच्चाई बताना नहीं चाहती, इसका नुकसान आने वाले समय में पूरे देश को होगा.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख शिक्षिका के जबरन धर्म परिवर्तन पर विदेश मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा

दिल्ली: बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेपी सिंह से मुलाकात कर पाकिस्तान में सिख शिक्षिका के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन पर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि एक सिख शिक्षिका का कल KPK में अपहरण कर उसका निकाह एक अनपढ़ और रिक्शा चालक के साथ कर दिया गया. इसी संबंध में हमने विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि वो आज पाकिस्तान हाई कमीशन को समन करेंगे और इस संबंध जो भी कर पाएंगे वो करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola