Breaking News: गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ, पुलिस संगठनों को दिए जाने वाले तीन पुरस्कार बंद किये

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तटीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार को यहां अपने बेड़े में जहाज समर्थ को शामिल किया. आईसीजी ने कहा कि आईसीजीएस समर्थ 105 मीटर लंबा एक जहाज है और अधिकतम 23 समुद्री मील की गति से चल सकता है.

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ, पुलिस संगठनों को दिए जाने वाले तीन पुरस्कार बंद किये

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवानों और अन्य पुलिस संगठनों को आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले तीन पुरस्कारों को बंद कर दिया है. मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बंद किए गए पुरस्कारों में ‘पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक – जम्मू-कश्मीर राज्य/ नक्सल प्रभावित क्षेत्र/ पूर्वोत्तर क्षेत्र’, ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ और ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ शामिल हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पुरस्कार प्रदान करने की प्रणाली में सुधार की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है. गृह मंत्रालय ने दो अधिसूचना जारी कर इन पुरस्कारों को बंद किए जाने की घोषणा की है.

पंजाब सरकार के बुलाये विधानसभा के विशेष सत्र को राज्यपाल ने किया रद्द

पंजाब की भगवंत मान सरकार को राज्यपाल से तगड़ा झटका लगा है. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य सरकार के बुलाये विधानसभा के विशेष सत्र को रद्द कर दिया है. भगवंत मान सरकार ने विश्वासमत साबित करने को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था.

भारत ने इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, भारत ने इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव (IHCI) के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता.

नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता के लिए गृह मंत्री ने सीआरपीएफ को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देशभर में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध चल रही लड़ाई पर सुरक्षाबलों को मिली सफलता को लेकर सुरक्षा एजेंसियों व राज्य पुलिसबलों बधाई दी.

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने पांच दिन एसीबी की रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें आज एसीबी ने कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया.

आप विधायक अमानतुल्लाह खान मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट आज ही इस मामले में अपना फैसला सुनायेगा. मालूम खान को आज एसीबी ने कोर्ट में पेश किया था और रिमांड की मांग की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola