Breaking News: पीएम मोदी ने की अखिलेश यादव से बात, मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कार में मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार छठी बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान दिया गया है. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने जाना मुलायम सिंह यादव का हाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह मदद के लिए वहां मौजूद हैं.

राजनाथ सिंह ने ली मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीमुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य की जानकारी ली है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों.

शहीद को अ‍ंतिम विदाई

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए एसपीओ जाविद अहमद को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि. आतंकियों की गोलीबारी में जाविद अहमद शहीद हो गये थे.

ऐसी धमकियों पर ध्यान नहीं देता

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने धमकी मामले पर कहा है कि मैं ऐसी धमकियों पर ध्यान नहीं देता. हमारे गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं और हमें उन पर भरोसा है. मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरूंगा, मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता.

उधमपुर धमाके का पाकिस्तान कनेक्शन

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर में हुए धमाकों में मोहम्मद अमीन भट शामिल है. वह पाकिस्तान में सेटल हैं. उसने सोशल मीडिया ऐप के जरिए असलम शेख नाम के आतंकी से संपर्क किया और उसे ड्रोन के जरिए 3 स्टिकी बम और 4 नए आईईडी मुहैया कराए.

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola