Breaking News: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल बुलायी विपक्षी नेताओं की बैठक
Breaking News LIVE: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा जाएंगे. प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के दौरे पर आज रहेंगी. पढ़ें आज की ताजा खबर यहां…
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर सामने आये कोरोना के 107 नये मामले
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 107 नये मामले सामने आये हैं. कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर देश में रफ्तार पकड़ ली है.
लश्कर ए तैयबा का आतंकी सैफुल्ला को मारा गया
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लश्कर ए तैयबा के आतंकी सैफुल्ला को मार गिराया है. उसने 2016 में बांदीपोरा सेक्टर से घुसपैठ की थी.
बेअदबी की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
पंजाब के कपूरथला में बेअदबी की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. इससे पहले कल रात स्वर्ण मंदिर में भी बेअदबी के मामले में एक व्यक्ति की पिटाई हुई जिससे उसकी मौत हो गयी.
तेलंगाना में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 13 नये मरीज
तेलंगाना में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 13 नये मरीज सामने आये हैं, इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 137 मरीज सामने आ गये हैं.
हत्या की निंदा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या की निंदा की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए