Breaking News: राजस्‍थान के पाली जिले में सड़क हादसे में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates : आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिलीप घोष ने सौगत रॉय के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया. इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगाया. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.

विज्ञापन

राजस्‍थान के पाली जिले में सड़क हादसे में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

राजस्‍थान के पाली जिले में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्‍य घायल हुए. पुलिस ने यह जानकारी दी. सुमेरपुर के थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि एक ट्रेक्‍टर ट्रॉली व ट्रेलर की आपस में टक्‍कर हो गई. ट्रैक्‍टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे. उन्‍होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हैं. घायलों को करीबी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार-गोलाबारूद बरामद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पहलगाम हादसा: आईटीबीपी के 3 जवानों को एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती किया गया

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल के तीन जवानों को विशेष इलाज के लिए शुक्रवार को श्रीनगर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पिछले दिनों अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौटने के दौरान उनकी बस एक गहरी खाई में गिर गई थी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उस हादसे में सात जवानों की मौत हो गई थी जबकि 32 लोग घायल हो गए थे.

मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड अभी भी जारी, 12 घंटे से चल रही छानबीन

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर पिछले 12 घंटे से चल रही सीबीआई की रेड अभी भी जारी है. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आजाद भारत के बेहतरीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी ऊपर से आए हमें परेशान करने के आदेश पर हुई.

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मिला एक साल का सेवा विस्तार

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को शुक्रवार को उनके वर्तमान कार्यकाल से आगे एक साल का विस्तार दिया गया. अजय कुमार भल्ला की सेवा को 22 अगस्त, 2023 तक बढ़ाया गया है. असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी भल्ला को अगस्त 2019 में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.

दिल्ली में तुर्कमान गेट से आतंकी संगठनों को रकम मुहैया कराने वाला हवाला एजेंट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मोहम्मद यासीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया. वह आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र के फंडिंग से जुड़े हवाला मनी टेररिज्म में एजेंट के तौर पर काम कर रहा था. दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola