Breaking News: पीएम मोदी और जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा सीईसी की बैठक
Breaking News LIVE Today: दिल्ली दंगे मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में उमर खालिद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है. पीएम मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे. बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. अशोक गहलोत गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. जानें देश विदेश की बड़ी खबरें
पीएम मोदी और जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा सीईसी की बैठक
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित की गई.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने केपटाउन में एडब्ल्यूईबी की अहम बैठक की अध्यक्षता की
भारत के निर्वाचन आयोग ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (एडब्ल्यूईबी) के कार्यकारी बोर्ड की अहम बैठक की अध्यक्षता की. कल केपटाउन में एडब्ल्यूईबी की 5वीं महासभा की बैठक के हिस्से के रूप में बैठक आयोजित की गई.
त्योहारी सीजन में सुगम यात्रा के लिए 32 विशेष सेवाओं की शुरुआत करेगा रेलवे
भारतीय रेलवे इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त 32 विशेष सेवाओं को अधिसूचित किया है. कुल 211 विशेष सेवाएं 2561 ट्रिप करने के लिए 179 विशेष सेवाएं पहले अधिसूचित की गईं. देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.
इंटरपोल सम्मेलन में पूछा गया दाऊद-हाफिज को लेकर सवाल, जवाब देने से भागे पाकिस्तानी अधिकारी
दिल्ली में इंटरपोल सम्मेलन में भाग ले रहे पाकिस्तान के संघीय जांच एजेंसी (FIA) के महानिदेशक मोहसिन बट ने यह पूछे जाने पर कि क्या वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को भारत को सौंपेंगे. इसपर मोहसिन बट ने जवाब देने से इनकार कर दिया.
पीएम मोदी ने 90वीं इंटरपोल महासभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरपोल की 90वीं महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर विश्व के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब राष्ट्र, समाज सिर्फ अपना हित देखने वाले बनते जा रहे हैं वहीं भारत और व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की बात कर रहा है.
बिलकिस बानो मामले में अब 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
बिलकिस बानो मामले में 11 अभियुक्तों को रिहा करने के मामले पर अब 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए