Breaking News LIVE : जम्मू-कश्मीर में पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड अटैक

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : कथक नर्तक पंडित पंडित बिरजू महाराज का सोमवार की सुबह 83 साल की उम्र में निधन हो गया. कोहरे की वजह से सात ट्रेन लेट हो गई हैं. देश में कोरोना के साथ-साथ ठंड का कहर भी जारी है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड अटैक

जम्मू-कश्मीर में पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड अटैक किया गया है. ग्रेनेड अटैक एक अज्ञात आतंकी ने की है. हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आज आये 12,527 नये मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आज आये 12,527 नये मामले जबकि 24 संक्रमितों की मौत हो गयी है. पाॅजिटिविटी रेट आज 27.99 प्रतिशत है.

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज जानकारी दी कि अवंतीपोरा से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है.

लव कुमार गोल्डी कांग्रेस छोड़ कैप्टन अमरिंदर की पार्टी में शामिल

लव कुमार गोल्डी कांग्रेस छोड़कर कैप्टन अमरिंदर की पार्टी में शामिल हुए. वे दो बार विधायक रह चुके हैं.

पंजाब में विधानसभा चुनाव की बदली तारीख, अब 20 फरवरी को कराया जाएगा मतदान

पंजाब में गुरु रविदास जयंती को लेकर विधानसभा चुनाव की तारीख में परिवर्तन कर दिया गया है. अब राज्य में 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. हालांकि, मतगणना की तारीख 10 मार्च में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गुरु रविदास जयंती को लेकर कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों ने निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखी थी.

हरक सिंह रावत का कांग्रेस में शामिल होने पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा : हरीश रावत

हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने के बयान पर कांग्रेस के नेता हरीश रावत ने कहा कि मैं इस विषय में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि हरक सिंह जी ने मुझे ऐसा कुछ नहीं कहा है कि वो पार्टी में शामिल होना चाहते हैं. पार्टी सभी पहलुओं को देखते हुए निर्णय लेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola