Breaking News : आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए एसीबी का समन
Breaking News : राजस्थान पुलिस ने उदयपुर से 30 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की, वहीं, 2 लोगों को गिरफ्तार किया. SHO खेरवाड़ा तेज करण सिंह चारण ने बताया कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रहे एक कंटेनर को रुकवाया गया जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली.
आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए एसीबी का समन
एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है.
एसएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने अलीपुर कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
पश्चिम बंगाल : एसएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करते हुए अलीपुर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट ने जेल अथॉरिटी को चटर्जी को कोर्ट के सामने हाजिरी लगाने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, ‘शैक्षणिक संस्थान को ड्रेस तय करने का अधिकार, पर हिजाब उससे अलग’
शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के मामले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियम कहते हैं कि शैक्षणिक संस्थानों को ड्रेस तय करने का अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि हिजाब उससे अलग है. अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार 19 सितंबर को जारी रहेगी.
राजौरी के भीमबेर में गहरी खाई में गिरी बस, अब तक पांच लोगों की हो गई मौत
जीएमसी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ महमूद बाजार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास आज सुबह 20 यात्रियों को ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिर जाने से कुल पांच लोगों की मौत हो गई. घायलों का इलाज चल रहा है.
गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने गायक दलेर मेहंदी को राहत दी. पटियाला कोर्ट ने 2003 के मानव तस्करी मामले में दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी.
डीवाईएफआई ने कोलकाता में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगम कार्यालय का किया घेराव
कोलकाता : डीवाईएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सदस्यों और अन्य ने निगम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कोलकाता नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारी कोलकाता नगर निगम में अधूरे रिक्त पदों को भरने और बंद हुए नगर निगम के स्कूलों को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए