Live Updates

Breaking News : डीयू ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, पहला सेमेस्टर दो नवंबर से

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: फेडरल जांच एजेंसी (FIA) ने एक फंडिंग मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान, पार्टी की वित्तीय टीम और एक निजी बैंक के प्रबंधक सहित नेताओं के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया है. भारत में आज 2,139 कोरोना के नए मामले….

विज्ञापन

डीयू ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, पहला सेमेस्टर दो नवंबर से

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक कैलेंडर बुधवार को जारी किया. इसके तहत सेमेस्टर की शुरुआत दो नवंबर से होगी और पहले और दूसरे सेमेस्टर के बीच सिर्फ चार दिन की छुट्टी होगी. पहला सेमेस्टर नवंबर 2022 में शुरू होगा और मार्च 2023 में समाप्त होगा और दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक होगा. स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दौर के शुरू होने से पहले ही पहला सेमेस्टर शुरू हो जाएगा. शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक, पहले सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च तक होगी जबकि दूसरे सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 17 से 28 जुलाई तक होगी. विश्वविद्यालय ने कहा है कि पहले सेमेस्टर की प्रायोगिकी परीक्षा 17 से 26 फरवरी तक और दूसरे सेमेस्टर की आठ से 16 जुलाई तक होगी. एक सेमेस्टर पूरा होने के बाद आम तौर पर 15 दिन की छुट्टियां होती थी लेकिन अब सिर्फ चार दिन का अवकाश होगा जो 16 से 19 मार्च तक होगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन में जापान के शुनिची सुजुकी से की मुलाकात

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन डीसी में जापानी वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी से मुलाकात की.

शशि थरूर के आरोपों पर मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, यह बिल्कुल झूठ

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की असमान खेल मैदान की टिप्पणी पर बुधवार को कहा कि यह बिल्कुल झूठ है. मीडिया के द्वारा सामने लाए गए आरोपों का मेरे पास कोई जवाब नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारा ध्यान किसी गलत काम के लिए भटकाता है, तो हम उसे ठीक कर देंगे. उन्होंने कहा कि हम किसी को कोई ऐसा मौका नहीं देना चाहते. अगर कोई आरोप लगाता है, तो हम क्या कर सकते हैं. हम उन्हें रोक नहीं सकते. जहां तक हमारा सवाल है, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं.

अब कम कीमत पर तेल नहीं बेचेगा रूस, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उनका देश अब कम कीमत पर तेल नहीं बेचेगा. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि रूस जर्मनी जाने वाली नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के एक लिंक के जरिए गैस की आपूर्ति फिर शुरू करने के लिए तैयार है.

क्रीमिया पुल हमले के मामले में रूस ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया

रूस ने दावा किया है कि उसने क्रीमिया पुल हमले के मामले में रूस ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

पहलवान सुशील कुमार पर हत्या का आरोप तय

पहलवान सुशील कुमार पर सागर धनखड़ की हत्या का आरोप तय हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola