Breaking News : सुशील मोदी ने कहा, बंद होने चाहिए 2000 रुपये के नोट, कालेधन में हो रहे इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बूंदी से शुरू हुई. यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक मीडिया संवाद में कहा कि भारत आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी देशों में से एक है. साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के नेतागण भी संभवतः आर्थिक रूप से विकसित है.

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों में झड़प

अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह झड़प अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास हुई है.

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मान-हानि का केस

बॉलिवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मान-हानि का केस दर्ज किया है. नोरा फतेही ने दिल्ली की एक कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है. (आजतक)

सुशील मोदी ने कहा, बंद होने चाहिए 2000 रुपये के नोट, कालेधन में हो रहे इस्तेमाल

भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सोमवार को कहा कि 2000 के नोट क्षणिक तौर पर लाए गए थे. RBI ने 3 साल से छपाई बंद कर दी है. अब बाजार में ये नोट नहीं दिखते. लोगों ने इसे जमा कर रखा है. इसका इस्तेमाल कालेधन के तौर पर हो रहा है. सरकार को इसे बैन करने पर विचार करना चाहिए.

जम्मू कश्मीर- घटाई गई मंत्रियों की सुरक्षा

जम्मू कश्मीर में 20 पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा घटाई गई. बता दें, जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से जुड़े 20 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की अतिरिक्त सुरक्षा वापस लिया जा रहा है.

मनीष सिसोदिया को SC से राहत नहीं, सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उस याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया जिसमें असम के मुख्यमंत्री एचबी सरमा द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले को रद्द करने से इंकार करने के गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी। सरमा ने सिसोदिया के खिलाफ कथित रूप से उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए मानहानि का मामला दायर किया.

अपमानजनक टिप्पणियों के इस्तेमाल से अशांति फैल सकती है, प्राथमिकी दर्ज: एसपी धर्मराज मीणा

मध्य प्रदेश के राजा पटेरिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीडियो में अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया गया है जिससे अशांति फैल सकती है। जांच चल रही है, आगे की कार्रवाई होगी. ये बातें पन्ना के एसपी धर्मराज मीणा ने राजा पटेरिया की कथित ‘मोदी को मार डालो’ टिप्पणी पर कही.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola