Breaking News: मुंबई में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी मनीष गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग की. दिल्ली शराब नीति मामले में केजरिवाल और संजय सिंह से पूछताछ की उठ रही मांग, असम-मिजोरम सीमा पर एक कार से 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त

विज्ञापन

मुंबई में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी मनीष गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है. इस मामले में आरोपी मनीष गांधी के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस ने बताया पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है.

आईपीयू सम्मेलन में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज मनामा, बहरीन में आयोजित 146वें अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) सम्मेलन के मौके पर दुनिया भर के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में भाग लिया.

गुवाहाटी में ट्रेन के दो खाली डिब्बों में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

असम की राजधानी गुवाहाटी में शनिवार शाम एक ट्रेन के स्टेबल रेक के दो खाली डिब्बों में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. सीपीआरओ, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बताया, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

मुंबई में चलते ऑटो पर गिरा लोहे का खंभा, महिला की मौत

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में लगा लोहे का खंभा चलते ऑटो पर गिर गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. आगे की जांच चल रही है.

कांग्रेस ने रजनी पाटिल को राज्य सभा में बनाया पार्टी सचेतक

कांग्रेस ने रजनी पाटिल को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी का सचेतक बनाया. जबकि प्रमोद तिवारी को उपनेता बनाया है. इसकी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने ट्वीट किया और बताया, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने श्री प्रमोद तिवारी की उप नेता और रजनी पाटिल को राज्य सभा में पार्टी के सचेतक के रूप में नियुक्ती को मंजूरी दे दी है. राज्यसभा के सभापति को इन नियुक्तियों के बारे में सूचित कर दिया गया है.

गुजरात के द्वारका में प्रशासन ने अवैध निर्माण गिराया, मौके पर 800 जवान तैनात

गुजरात के द्वारका के कल्याणपुर तहसील के हर्षद गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण गिराया. SP नितेश पांडे ने बताया, जिला प्रशासन ने जो भी निर्माण गैर कानूनी घोषित किया है उसको धवस्त कर रहे हैं. सुरक्षा के लिए यहां करीब 800 पुलिसकर्मी मौजूद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola