Breaking News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलटी, कई छात्र घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News: पीएम मोदी ने आज महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने गोवा में ङी मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का भी उद्घाटन किया. राजस्थान के बूंदी के बलदेवपुरा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हुई. कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व में यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की गयी थी जिसे कश्मीर तक जाना है.

विज्ञापन

बस पलटने से कई छात्र घायल 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली थाना क्षेत्र में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई. हादसे में कई छात्र घायल हो गए है जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

खाली मैदान में लगी आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके की कश्मीरी एनक्लेव कॉलोनी में एक खाली मैदान में आग लग गई है. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

भूपेन्द्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात में भूपेन्द्र पटेल के शपथग्रहण में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई और नेता शामिल हो रहे हैं. बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत हासिल की है. शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा.

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. 2016 में रखी गई थी इस एयरपोर्ट की आधारशिला. यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा पहला डाबोलिम में स्थित है. वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गोवा में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन हो रहा है. यहां नया इतिहास रचा जा रहा है कि एक शहर में 2-2 हवाई अड्डे हो गए. पूर्व सरकारों में 1 साल में 1 हवाई अड्डे का निर्माण नहीं होता था लेकिन आज 1 साल में कई हवाई अड्डों का निर्माण होता है.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी. यात्रा बूंदी से शुरू होगी और बाबई टाउन में खत्म होगी. (आजतक)

आयुर्वेद मानवता के लिए एक नई उम्मीद

गोवा में पीएम मोदी ने 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, अंतराष्ट्रीय योग दिवस को अब पूरी दुनिया हेल्थ और वेलनेस के ग्लोबल फेस्टिवल के तौर पर मनाती है. इसका मतलब इस योग और आयुर्वेद को पहले उपेक्षित समझा जाता था, उसको आज पूरी मानवता के लिए एक नई उम्मीद बन गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola