Breaking News: पीएम मोदी मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड-प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गयी है जिसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे. आंध्र प्रदेश के चित्तूर में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए टीडीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. घटना के दौरान मंडल पार्टी की महिला अध्यक्ष भी घायल हो गई. शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता सांसद राहुल शेवाले ने शिवसेना (ठाकरे) के मुखपत्र ‘सामना’ को उनके 29 दिसंबर 2022 के लेख के लिए कानूनी नोटिस भेजा है.

विज्ञापन

पीएम मोदी मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता

पीएम मोदी 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. जिसमें एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और निवेश, अनुपालन को कम करने, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास सहित 6 विषयों पर चर्चा होगी.

कांग्रेस ने माणिकराव ठाकरे को तेलंगाना का AICC प्रभारी नियुक्त किया

कांग्रेस ने माणिकराव ठाकरे को तेलंगाना का AICC प्रभारी और मनिकम टैगोर को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया.

शिंदे गुट के नेता ने मुखपत्र ‘सामना’ को भेजा कानूनी नोटिस

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता सांसद राहुल शेवाले ने शिवसेना (ठाकरे) के मुखपत्र ‘सामना’ को उनके 29 दिसंबर 2022 के लेख के लिए कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि शेवाले का कराची में रियल एस्टेट और होटल व्यवसाय है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को केंद्र ने दी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड-प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गयी है जिसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे.

अफगानिस्तान के काबुल में कई धमाकों की खबर

अफगानिस्तान के काबुल में कई धमाकों की खबर सामने आ रही है. अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार धमाकों के बारे में सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की है. विस्तृत खबर की अभी प्रतिक्षा है.

टीडीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक महिला घायल, हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए टीडीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. घटना के दौरान मंडल पार्टी की महिला अध्यक्ष भी घायल हो गई, हालत गंभीर है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola