Breaking News: पंजाब पुलिस ने भूपी गैंग के शूटर अंकित राणा को हरियाणा के बरवाला से किया गिरफ्तार
असम के AIUDF अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने अपने कल के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि अगर मेरे शब्दों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं. असम के एक कार मैकेनिक ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लिए एक कार मॉडफाई किया है. न्यूज अजेंसी एएनआई से बातचीत के क्रम में कार मैकेनिक नुरुल हक ने बताया कि मैंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लिए एक मारुति स्विफ्ट को लेम्बोर्गिनी के एक मॉडल में संशोधित किया है.
पंजाब पुलिस ने भूपी गैंग के शूटर अंकित राणा को हरियाणा के बरवाला से किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने भूपी राणा गैंग के मुख्य शूटर अंकित राणा को हरियाणा के बरवाला से गिरफ्तार किया है. वह जीरकपुर और पंचकूला में रंगदारी का रैकेट चला रहा था. उसके पास से एक .32 बोर की पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
केसी वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई है भाजपा
राहुल गांधी की ‘जय सिया राम’ टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर बात करते हैं, अब जबकि ‘भारत जोड़ो’ नागरिकों के बीच इतना लोकप्रिय हो गया है कि बीजेपी घबरा गई है और उन पर हमला करने के लिए निराधार बातें कह रही है.
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने उपन्यास पढ़ने की मांगी इजाजत
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने तिहाड़ प्रशासन से पढ़ने के लिए उपन्यास और साहित्य की किताबें मुहैया कराने की मांग की है. प्रशासन जल्द ही उन्हें किताबें उपलब्ध कराएगा.
नवी मुंबई में अवैध बाल गृह से बचाए गए 45 बच्चे
एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने ट्वीट किया, “नवी मुंबई में बेथेल गॉस्पेल चर्च द्वारा चलाए जा रहे अवैध बाल गृह से 45 बच्चों को बचाया गया है, जिसे एनसीपीसीआर द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर उसे बुलडोजर से ढहा दिया गया.
महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप का हल्का झटका
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न तीन बजकर 27 मिनट पर यह भूकंप आया. उन्होंने बताया कि इस भूकंप के चलते जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पालघर के दहानु तालुका में नवंबर, 2018 से कई बार अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आये हैं.
पांच से 12 दिसंबर तक 29 शाखाओं से चुनावी बॉन्ड जारी करेगा एसबीआई
वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को बिक्री के 24वें चरण में, 5 से 12 दिसंबर तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के माध्यम से चुनावी बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए