Breaking News: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना स्क्रीनिंग सुविधा का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए. घटना की जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने दी. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है.

विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार पर होगी बातचीत

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि आगामी राज्य विधान सभा सत्र से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा की है और कैबिनेट विस्तार के बारे में कुछ नहीं किया है. विधानसभा सत्र खत्म होते ही कैबिनेट विस्तार पर होगी बातचीत.

कोरोना वायरस के परीक्षण और स्क्रीनिंग सुविधा की समीक्षा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस के परीक्षण और स्क्रीनिंग सुविधा की समीक्षा की.

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी विस्तृत रिपोर्ट. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने को कहा गया है.

नोटबंदी को जनता का समर्थन- हिमंता

नोटबंदी को लेकर विपक्ष ने होहल्ला मचाया था, लेकिन 2016 के बाद से कई चुनावी जनादेशों ने ऐतिहासिक फैसले को जनता का समर्थन साबित किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि नोटबंदी से काले धन पर लगाम लगी है, नक्सली हिंसा में कमी आई है, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला है और अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे सही ठहराया है.

पीएम मोदी ने मन्नथु पद्मनाभन को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सामाजिक सुधारों, ग्रामीण विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को भी याद किया.

सीएम मान के घर के पास मिला बम

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास मिलने की सूचना है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola