Live Updates

Breaking News : गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्लीपर बस में लगी आग, एक दर्जन लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

विज्ञापन

स्लीपर बस में लगी आग

गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास स्लीपर बस में आग लग गई. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने के बाद बस में सवार करीब एक दर्जन लोग झुलस गये.

रैगिंग के आरोप में सात छात्र निलंबित

तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के सात छात्रों को पीलामेडु पुलिस ने प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ रैगिंग करने और उसका सिर मुंडवाने और शराब पीने के लिए छात्र से पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.कॉलेज प्रबंधन ने सभी सात छात्रों को निलंबित कर दिया है.

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

स्टैंडअलोन स्वदेश स्टोर की लॉन्चिंग

तेलंगाना के हैदराबाद में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अलकजार मॉल में पहले स्टैंडअलोन स्वदेश स्टोर के लॉन्च के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों से मुलाकात की. अतिथियों में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु समेत कई और लोग मौजूद थे.

मिजोरम में फिर से चुनाव

मिजोरम चुनाव :10 नवंबर 2023 को 20-आइजोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा.

मानव तस्करी के खिलाफ अभियान, 44 गिरफ्तार

10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस बलों के साथ कई राज्यों में व्यापक अभियान चलाया, और मानव तस्करी के चार मामलों में 44 को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola