Breaking News: मध्य प्रदेश के विदिशा में 15 लोग कुएं में गिरे
Breaking News Latest Update: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा. यूपी ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत से पार्टी उत्साहित है. बीजेपी ने की 609 सीटों पर जीत, वहीं सपा को 93 सीटें मिली हैं. जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधि और देशद्रोह के मामले को लेकर 11 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. जीका वायरस केरल के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में जीका वायरस के कुल 14 मामले. और 18 जुलाई से होगी भारत व श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज की शुरुआत. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
देश में 39.49 करोड़ डोज वैक्सीन दिया गया
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अबतक 39.49 करोड़ डोज वैक्सीन दिया जा चुका है. आज कुल 35.15 लाख लोगों को वैक्सीन दिया गया.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल करेंगे यूपी भाजपा वर्किंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात
यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल करेंगे यूपी भाजपा वर्किंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात. इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी.
देशद्रोह कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरुण शौरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने देशद्रोह कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्हें इस कानून को अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन बताया है.
कर्नाटक में पंचायत चुनाव स्थगित
कर्नाटक में पंचायत चुनाव स्थगित कर दिये गये है. कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. कोरोना महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए