Breaking News: यूपी के बिजनौर में बाढ़ का खतरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ लोजपा सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली में मुलाकात की
Breaking News LIVE update: भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. वहीं, उनके निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी समेत कई लोगों ने शोक जताया है. वहीं, कोरोना के डेल्टा वेरियंट को डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में कोरोना महामारी का डोमिनेंट स्ट्रेन बताया है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे बुरी तरह प्रभावित नहीं होंगे. जेडीयू में जारी विवाद गहराता जा रहा है. चिराग गुट विवाद को लेकर चुनाव आयोग मे मुलाकात की है. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
तेलंगाना में पूरी तरह से हटेगा कोरोना लॉकडाउन, कैबिनेट की बैठक में सरकार ने लिया फैसला
तेलंगाना में पूरी तरह से कोरोना लॉकडाउन को हटाया जाएगा. राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया है.
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, बिजनौर में बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण बरेली में कई जगहों पर जलभराव हो गया. बिजनौर में पुलिस ड्रोन के जरिए लोगों को बाढ़ के खतरे से आगाह कर रही है. बिजनौर SP ने बताया, हरिद्वार से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिससे पानी बढ़ गया. 30 लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया. लोग बाढ़ वाले इलाके में ना जाए. हम ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ लोजपा सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली में मुलाकात की
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मैंने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ दिल्ली में मुलाकात की. मैंने उनसे सदन में मेरे चाचा पशुपति कुमार पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का नेता चुने जाने पर उनके द्वारा लिए गए निर्णय के संदर्भ में बातचीत की.
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने मिल्खा सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मिल्खा सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उड़न सिख के नाम से मशहूर पूर्व धावक मिल्खा सिंह का आज चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. स्पेशल सेल के ज्वाइंट सीपी ने बताया, हमने यहां पर बंधक ऑपरेशन ड्रिल की. लोकल पुलिस, स्पेशल सेल, एनएसजी, स्वाट और एंटी टेरर ऑपरेशन करने वाली टीमों ने इस ड्रिल में हिस्सा लिया.
पंचतत्व में विलिन हुए उड़न सिंह
उड़न सिख के नाम से मशहूर पूर्व धावक मिल्खा सिंह का आज चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर भी मौजूद रहे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए