Live Updates

Breaking News: 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस पर जम्मू-कश्मीर से पंचायतों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस पर जम्मू-कश्मीर के पाली से देश भर की पंचायतों को संबोधित करेंगे. एनआईटी श्रीनगर में 24 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

विज्ञापन

एनआईटी श्रीनगर में 24 लोग कोरोना से संक्रमित मिले

एनआईटी श्रीनगर में 24 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. हजरतबल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.

पंचायतों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस पर जम्मू-कश्मीर के पाली से देश भर की पंचायतों को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में यह जानकारी दी.

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की सुरक्षा बढ़ायी गयी

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुप्रिया सुले की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सुप्रिया सुले के आवास के बाहर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की ओर से हुए प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया है. शुक्रवार को एनसीपी नेता शरद पवार के घर के बाहर स्टेट ट्रांसपोर्ट के कर्चारियों ने प्रदर्शन किया था.

मुंबई पुलिस ने रिकॉर्ड किया शिव सेना नेता संजय राउत का बयान

फोन टैपिंग केस में शिवसेना नेता संजय राउत का बयान मुंबई की कोलाबा पुलिस ने रिकॉर्ड किया.

झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, 14 मई से 27 मई के बीच चार चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव कराने को लेकर अपनी स्वीकृति दे दी है. झारखंड में ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर चार चरणों में वोटिंग होगी. 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई को पंचायत चुनाव होंगे.

कोविशील्ड वैक्सीन अब 600 की जगह 225 रुपए में मिलेगी

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड की कीमत को 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है. ऐसे में कोविशील्ड के एक बूस्टर डोज की कीमत अब 405 रुपये होगी. सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के दामों में कटौती कर दी गई है. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि अब प्राइवेट अस्पतालों में 225 रूपये की वैक्सीन लगाई जाएगी. पहले इसकी कीमत 600 रूपये थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola