Breaking News भारत में अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम की साजिशों की जांच शुरू, 11 जगह छापे
Breaking News Latest Updates: भारत में अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) की साजिशों की जांच शुरू हो गयी है. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अंडमान के कैंपबेल बे में भूकंप का झटका महसूस किया गया.
अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम की साजिशों की जांच शुरू
भारत में अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) की साजिशों की जांच शुरू हो गयी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम में 11 ठिकानों पर छापामारी की है. एजेंसी ने बताया है कि छापामारी बरपेटा और बोंगाईगांव जिलों में हुई.
आंध्रप्रदेश के सभी 24 मंत्रियों का इस्तीफा किया स्वीकार
आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. वाईएसआर कांग्रेस ने कहा है कि वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी मंत्रिमंडल का फिर से गठन करेंगे. इसलिए सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
अंडमान निकोबार के कैंपबेल बे में भूकंप का झटका
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गयी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने कहा है कि भूकंप का झटका शाम 4:13 बजे महसूस किया गया.
सुपरटेक ट्विन टावर ब्लास्ट
यूपी के नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने का काम थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. इस ट्रायल से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. टेस्ट ब्लास्ट में किसी को भी नुकसान न हो इसके लिए आसपास की इमारतों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. सड़कों पर आवाजाही रोक दिया गया है.
यूपी एटीएस करेगी पूछताछ
गोरखनाथ मंदिर हमला में आरोपी मुर्तजा अब्बासी के चाचा से यूपी एटीएस पूछताछ करेगी. (आजतक)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए