Breaking News LIVE: बिहार में चार जगहों पर NIA की रेड
Breaking LIVE : मुंबई ड्रग्स केस में गवाह किरण गोसावी को आठ दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया, आर्यन खान को मिली बेल, इसके साथ ही देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
बिहार में चार जगहों पर NIA की रेड
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज बिहार में चार जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी जहानाबाद में भाकपा (माओवादी) के गुर्गों से हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से जुड़ा था.
पूर्व CAG विनोद राय ने संजय निरुपम से माफी मांगी
भारत के पूर्व कम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम से बिना शर्त माफी मांगी है. दिल्ली की एक अदालत में संजय निरुपम ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. विनोद राय की माफी को संजय निरुपम की ओर से स्वीकार कर लिये जाने के बाद कोर्ट ने मामले का निष्पादन कर दिया.
केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात
मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके मद्देनजर सरकार ने एनडीआरएफ की 12 टीमों को तैनात कर दिया है. 339 लोगों को 6 कैंप में भेज दिया गया है. केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम और इडुक्की में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
किरण गोसावी आठ दिनों की पुलिस रिमांड पर
मुंबई ड्रग्स केस में गवाह किरण गोसावी को आठ दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. किरण गोसावी को 2018 के एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
समीर वानखेड़े ने बंबई हाई कोर्ट में अर्जी दी
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस की जांच के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार उनपर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं. अगर कोई जांच होनी है तो उसे सीबीआई करे.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के चचेरे भाई के पुणे स्थित घर पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अजित पवार के चचेरे भाई जगदीश कदम के पुणे स्थित घर पर छापेमारी की है. जगदीश कदम पुणे की एक निजी चीनी फैक्ट्री दौंड शुगर्स के अध्यक्ष हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए