Karnataka: मेंगलुरु को थी दहलाने की साजिश ? कर्नाटक के डीजीपी ने विस्फोट को लेकर दी जानकारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Nov 2022 12:14 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA CCTV FOOTAGE OBTAINED ON SATURDAY, NOV. 19, 2022** Mangaluru: Smoke rises (on extreme right) after an autorickshaw on a street, as seen from a CCTV camera from a nearby area, in Mangaluru city, Saturday, Nov. 19, 2022. No casualties were reported. (PTI Photo)(PTI11_19_2022_000281B)

Karnataka Blast: कर्नाटक के मंगलुरु में कल शाम एक ऑटो-रिक्शा में हुए विस्फोट को 'एक्ट ऑफ टेरर' होने का संदेह जताया गया है. घटनास्थल पर पुलिस मौजूद हैं.

विज्ञापन

Karnataka Blast : कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ विस्फोट साधारण धमाका नहीं है बल्कि ये एक “आतंकी कृत्य है. इस संबंध में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मेंगलुरु में एक चलते ऑटोरिक्शा में हुआ विस्फोट ‘‘आतंकवाद का कृत्य” है.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने ट्वीट किया कि अब इसकी पुष्टि हो गयी है. विस्फोट दुर्घटनावश नहीं हुआ, बल्कि ये एक आतंकवाद का कृत्य है जिसका उद्देश्य गंभीर नुकसान पहुंचाने का था. कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ गहनता से जांच में जुटी हुई है.

कब हुआ धमाका

यहां चर्चा कर दें कि विस्फोट एक थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में शनिवार शाम को हुआ जिसमें एक यात्री और चालक घायल हो गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट होने के बाद उसमें आग लग गयी. इस विस्फोट में चालक और ऑटो रिक्शा में बैठा एक यात्री झुलस गया.

Also Read: Karnataka Assembly Elections : जनसंकल्प के बाद कर्नाटक में रथयात्रा निकालेगी भाजपा, कांग्रेस बस यात्रा
सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को मामले में सीसीटीवी फुटेज मिला है. घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में एक मामूली विस्फोट के बाद ऑटोरिक्शा में आग लगते हुए नजर आ रहा है. इससे पहले विस्फोट के बाद शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद मीडिया से जानकारी साझा की. उन्होंने बताया था कि ऑटोरिक्शा में ‘आग’ लगी है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola