‘2024 लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेगी बीजेपी’, दिग्गज कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने ऐसा क्यों कहा

कांग्रेस नेता ने फिर से दोहराया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ईवीएम को ठीक किया जाना चाहिए. अगर ईवीएम को ठीक नहीं कराया गया, तो बीजेपी की 400 सीटें जीतने का दावा सही साबित होगी.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां लगातार रणनीति बना रही हैं. लेकिन इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा ने ऐसा बयान दे दिया है, जिससे राजनीति तेज हो गई है. पित्रोदा ने दावा कर दिया कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 सीटें जीत सकती है. हालांकि इसके आगे उन्होंने कुछ सवाल भी छोड़ दिए.
सैम पित्रोदा ने क्यों कहा, बीजेपी जीतेगी 400 सीटें
सैम पित्रोदा ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा, अगर ईवीएम ठीक नहीं कराया गया, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 सीटें जीत जाएगी. उन्होंने कहा, मैंने चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार किया लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो मैंने बोलने का फैसला किया. इसका इस तथ्य से कोई लेना-देना नहीं है कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं और 2024 का चुनाव आ रहा है. उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को ईवीएम के बारे में जवाब देना चाहिए. जब पित्रोदा से पूछा गया कि क्या लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 सीटें जीतेगी. तो उन्होंने कहा, अगर ईवीएम ठीक नहीं किया गया तो ऐसा संभव है.
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ईवीएम को ठीक किया जाना चाहिए : पित्रोदा
कांग्रेस नेता ने फिर से दोहराया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ईवीएम को ठीक किया जाना चाहिए. अगर ईवीएम को ठीक नहीं कराया गया, तो बीजेपी की 400 सीटें जीतने का दावा सही साबित होगा.
Also Read: राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के बाद 2024 लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को लेकर मैदान में उतरेगी BJP
चुनाव आयोग ने विपक्ष की आशंकाओं को पहले ही कर दिया था खारिज
चुनाव आयोग ने विपक्ष की उन आशंकाओं को खारिज कर दिया था कि भाजपा के पक्ष में ईवीएम में धांधली की गई थी, जो 2014 के बाद से भारत की सबसे सफल राजनीतिक पार्टी रही है. कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की मांग है कि मतदाताओं को सभी वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियां दी जानी चाहिए.
2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुआई में एनडीए ने 350 सीटें जीती थीं.
सैम पित्रोदा बोले- राम मंदिर पर मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया
सैम पित्रोदा ने कहा, राम मंदिर पर मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया. मैं कहता हूं धर्म एक बहुत की निजी मामला है, उसे लोगों पर छोड़ देना चाहिए. इसे राष्ट्रीय एजेंडा नहीं बनाना चाहिए. सैम पित्रोदा ने राम मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जब पूरा देश राम मंदिर और राम जन्मभूमि में अटक जाता है, तो ये सचमुच काफी चिंतित करता है. प्रधानमंत्री हर समय मंदिरों में समय बिता रहे हैं. इससे मुझे परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










