ePaper

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए गोवा में तोड़फोड़ कर रही भाजपा, बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Updated at : 11 Jul 2022 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए गोवा में तोड़फोड़ कर रही भाजपा, बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा वाले ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में उनके वोट कम पड़ रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है. भाजपा ने ओड़िशा की आदिवासी नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लिया है. सोमवार को खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले भी ऐसा किया है. उन्होंने कर्नाटक और मध्यप्रदेश में ऐसा किया था. अब वे गोवा में ऐसा कर रहे हैं. इसके पहले भी उन्होंने हमारी सरकार गिरायी है. अब वे गोवा में अपनी सरकार को मजबूत करने के लिए हमारे विधायकों को तोड़ रहे हैं.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए तोड़फोड़ में जुटी है भाजपा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा वाले ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में उनके वोट कम पड़ रहे हैं. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव अगले सप्ताह होना है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है. भारतीय जनता पार्टी ने ओड़िशा की आदिवासी नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है. विपक्ष की ओर से तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है.

Also Read: राष्ट्रपति चुनाव: समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसदों-विधायकों से मिलेंगी द्रौपदी मुर्मू

कांग्रेस कर रही है यशवंत सिन्हा का समर्थन

कांग्रेस उन दलों में शामिल है, जिन्होंने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय किया है. द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा अलग-अलग राज्यों में जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं. दोनों उम्मीदवारों के साथ-साथ उन्हें प्रत्याशी बनाने वाली पार्टियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है. भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की स्थिति काफी मजबूत लग रही है.

ममता बनर्जी ने भी माना- द्रौपदी मुर्मू की स्थिति है मजबूत

यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनवाने वाली तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी माना है कि द्रौपदी मुर्मू की स्थिति मजबूत है. उधर, यशवंत सिन्हा को क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि वह भाजपा के अपने पुराने साथियों से संपर्क करेंगे. द्रौपदी मुर्मू को जनता दल यूनाइटेड के अलावा बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है.

Also Read: प्रथम राष्ट्रपति चुनाव में 23 राज्यों के विधायकों ने किया था मतदान, इतना था एक सांसद के वोट का मूल्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola