ePaper

राष्ट्रपति चुनाव: समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसदों-विधायकों से मिलेंगी द्रौपदी मुर्मू

Updated at : 08 Jul 2022 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव: समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसदों-विधायकों से मिलेंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू इन दिनों राज्यों के दौरे पर हैं. कल वह पश्चिम बंगाल जायेंगी. वहां भाजपा के विधायकों एवं सांसदों से मुलाकात करेंगी. अभी तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके मुलाकात की कोई योजना नहीं है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को कोलकाता जाकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी तथा देश के प्रथम नागरिक के चयन के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में उनका समर्थन मांगेंगी.

राज्यों का दौरा कर रही हैं द्रौपदी मुर्मू

सांसदों और विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए मूर्मु विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं और इस समय वह अपने गृह राज्य ओड़िशा में प्रचार कर रही हैं. भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे कोलकाता पहुंचेंगी. भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘बाद में वह दिन में न्यू टाउन इलाके के एक होटल में भाजपा के सांसदों एवं विधायकों से मुलाकात करेंगी.’

Also Read: President Election: शिवसेना सांसदों ने उद्धव को लिखा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का करें समर्थन

ममता बनर्जी से मुलाकात की योजना नहीं

उन्होंने कहा कि बहरहाल, उनकी विधानसभा जाने या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने की अभी कोई योजना नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि उन्हें विधानसभा का दौरा करने की मुर्मू की किसी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

ममता बनर्जी ने कही थी ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्ष के साथ चर्चा की होती, तो विपक्षी दल उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे. कांग्रेस और तृणमूल सहित विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है.

बंगाल में भाजपा के 17 सांसद, 75 विधायक

भाजपा के पास इस समय पश्चिम बंगाल से 17 लोकसभा सदस्य हैं. उनमें से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो गये हैं, लेकिन उन्होंने सांसद के रूप में अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. राज्य विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं. हालांकि, उनमें से पांच तृणमूल में शामिल हो गये हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola