बीजेपी ने बीबीसी को विश्व का सबसे 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन' बताया, आयकर सर्वे को बताया संविधान के तहत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Feb 2023 4:01 PM
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीबीसी पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया और उन्हें याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) को विश्व का सबसे भ्रष्ट बकवास कार्पोरेशन करार दिया है. बीजेपी ने बीबीसी ऑफिस में आयकर विभाग के सर्वे ऑपरेश को संविधान के तहत बताया.
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीबीसी मामले में कांग्रेस सहित विपक्ष पर निशाना साधा
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीबीसी पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया और उन्हें याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था. भाटिया ने कहा, बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई नियमानुसार और संविधान के तहत हो रही है.
भारत संविधान के तहत चलता है: भाटिया
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि भारत संविधान और कानून के तहत चलता है और आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है. उन्होंने कहा, आयकर विभाग… ये पिंजरे का तोता नहीं है. वह अपना काम कर रहा है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोई भी एजेंसी हो, मीडिया समूह हो, अगर भारत में काम कर रहा है और अगर उसने कुछ गलत नहीं किया है तथा कानून का पालन किया है तो फिर डर कैसा? उन्होंने कहा, आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए. दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.
Also Read: BBC Documentary Row: भारत में बीबीसी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई मांग, जानें क्या कुछ कहा…
BBC the most 'Bhrasht Bakwaas Corporation' in the world: BJP
Read @ANI Story | https://t.co/7KtdUh9U2k#BBC #ITSurvey #BBCOffice #BJP pic.twitter.com/8VqqKH5sB5
— ANI Digital (@ani_digital) February 14, 2023
बीबीसी विश्व की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन
भाटिया ने कहा, बीबीसी के अगर कृत्य देखें तो ये पूरे विश्व की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन हो गई है. दुख की बात है कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है. उन्होंने कहा कि जब यह कार्रवाई चल रही है, इस पर विपक्षी दलों, वह चाहे कांग्रेस हो, तृणमूल कांग्रेस या समाजवादी पार्टी, इनकी राजनीतिक प्रतिक्रिया हर भारतीय के लिए एक चिंता का विषय है.
आयकर विभाग ने बीबीसी ऑफिश पर चलाया सर्वे ऑपरेशन
गौरतलब है कि कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नोट – भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










