गुजरात में भाजपा ने इतिहास रचा, हिमाचल में कुम्हलाया ‘कमल’, जानें BJP को कहां-कितने वोट मिले

गुजरात में 52.5 फीसदी वोट हासिल करके भगवा दल ने इतिहास रच दिया. यहां उसके 142 उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि 14 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है, जिसे सिर्फ 17 सीटें मिलीं हैं. उसे 27.3 फीसदी वोटरों का समर्थन हासिल हुआ है.
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने इतिहास रच दिया है. लेकिन, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में ‘कमल’ कुम्हला गया. यहां कांग्रेस पार्टी ने बाजी मार ली और 40 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया. हालांकि, यहां भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिला, लेकिन सत्ता उसके हाथ से फिसल गयी.
गुजरात में बीजेपी को 52.5 फीसदी वोट
गुजरात में 52.5 फीसदी वोट हासिल करके भगवा दल ने इतिहास रच दिया. यहां उसके 142 उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि 14 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है, जिसे सिर्फ 17 सीटें मिलीं हैं. उसे 27.3 फीसदी वोटरों का समर्थन हासिल हुआ है. आम आदमी पार्टी (AAP) 12.9 फीसदी वोट पाकर तीसरे स्थान पर है. उसके 5 विधायक चुने गये हैं.
Also Read: Himachal Election Results: एक फीसदी अधिक वोट पाकर हिमाचल पर कांग्रेस ने किया कब्जा, भाजपा हारी
1.67 करोड़ वोट गुजरात में मिले भाजपा को
चुनाव आयोग के रिकॉर्ड बताते हैं कि भाजपा को एक करोड़ 66 लाख 91 हजार 934 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 86 लाख 77 हजार 205 वोट मिले हैं. आम आदमी पार्टी को 41 लाख सात हजार 35 वोट मिले हैं. अन्य दलों को 13 लाख 81 हजार 42 वोट प्राप्त हुए हैं. गुजरात में समाजवादी पार्टी को 92,187 वोट मिले हैं. अच्छी बात यह है कि यहां सपा के खाते में एक सीट आ गयी है.
हिमाचल में भाजपा को कांग्रेस से 38 हजार कम वोट मिले
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 18,13,177 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 18,51,714 वोट आये हैं. यहां अन्य दलों को 4,38,206 वोट मिले जबकि सीपीएम को 27,817 वोट प्राप्त हुए. 24,856 लोगों ने नोटा भी दबाया. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटें जीत ली हैं, जबकि भाजपा ने 23 सीटें जीत ली हैं और 2 सीटों पर वह आगे चल रही है. निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीट जीत चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




