Vidhan Shaba Chunav Update : NDA को पूर्ण बहुमत, राजद बनी सर्वाधिक सीटें हासिल करने वाली पार्टी,तेजस्वी दर्ज की बड़ी जीत, पप्पू यादव चुनाव हारे,शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा हारे,चंद्रिका राय चुनाव हारे,मांझी जीते, 5 सीट एआईएमआईएम के खाते में
Bihar Chunav Result 2020, Live News Updates: बिहार (Bihar Election Result 2020) में किसका राज आने वाला है ? यह सवाल सबके मन में उठ रहा है. क्या लालू के लाल (Lalu Yadav , Tejaswi Yadav) तेजस्वी यादव राज करेंगे या फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार सूबे में बनेगी. इस सवाल का जवाब सबको चंद घंटे में मिल जाएगा. बिहार विधानसभा (bihar chunav parinam) की सभी 243 सीटों व वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणामों का रुझान आने शुरू हो गये हैं जबकि वास्तविक परिणाम तीन बजे से सामने आने लगेंगे. चुनाव आयोग (eciresults.nic.in) द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिनपर एक साथ सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बिहार चुनाव रिजल्ट 2020 & बिहार बिधानसभा चुनाव के पल पल अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
तेजस्वी दर्ज की बड़ी जीत
राघोपुर विधानसभा सीट पर पूरे देश की निगाह थी जहां महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने 37 हजार वोटों से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के सतीश यादव को हराया. तेजस्वी यादव को 96,786 वोट जबकि 58,966 वोट मिले. दोनों प्रत्याशियों के बीच 37,760 वोटों का अंतर रहा.
पिछली बार राजद और जदयू थे साथ
एनडीए के बहुमत हासिल करने के साथ ही नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है. हालांकि इस बार उनकी पार्टी जद(यू) को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है. जद(यू) को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं. उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था.
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के सर्वाधिक सीटें हासिल करने के बावजूद महागठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया
मतगणना के शुरुआती घंटों में बढ़त बनाती नजर आ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद 74 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला. विपक्षी महागठबंधन ने कुल 110 सीटें जीतीं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के सर्वाधिक सीटें हासिल करने के बावजूद महागठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया.
NDA को पूर्ण बहुमत, राजद बनी सर्वाधिक सीटें हासिल करने वाली पार्टी
बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया. भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरा है.
राजद के छोटे लाल राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय को 17293 मतों से पराजित किया
परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के छोटे लाल राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय को 17293 मतों से पराजित किया. बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के संजय कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू की सुनीता सिंह चौहान को 13685 मतों से पराजित किया. महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के हेम नारायण साह को 1976 मतों से पराजित किया.
8 सीटों पर अन्य दलों की जीत हुई है. इनमें 5 सीटों पर एआईएमआईएम, एक सीट पर बसपा, एक पर एलजेपी और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए