गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो दिन में तीन विधायक ने दिया इस्तीफा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2022 8:59 AM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कटारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले राठवा और बराड़ भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं. आपको बात दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं है.

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से प्रदेश की राजनीति में उथल पुथल जारी है. कांग्रेस की राह गुजरात में आसान नजर नहीं आ रही है. ताजा घटनाक्रम में गुजरात के दाहोद जिले के झालोड़ से कांग्रेस के विधायक भावेश कटारा ने बुधवार रात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. अब वो किस पार्टी में शामिल होंगे ये देखने वाली बात होगी, ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची अभी जारी नहीं की है.

भावेश कटारा पिछले दो दिनों में मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं. एक आधिकारिक बयान इसको लेकर आया है जिसमें कहा गया है कि कटारा विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य के आवास पर गये और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. यहां चर्चा कर दें कि कटारा ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब भाजपा में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है.

कांग्रेस की राह आसान नहीं

ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कटारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले राठवा और बराड़ भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं. आपको बात दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं है. 2017 के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के साथ इस बार कई बड़े नेता नहीं नजर आ रहे हैं. कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2017 में हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर का साथ मिला था. लेकिन इन तीन नेताओं में से दो ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है. जहां हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर ने भाजपा का दामन थाम लिया है. वहीं जिग्नेश मेवानी अभी भी कांग्रेस के साथ हैं.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में पाटीदारों का क्या है महत्व, बीजेपी को मिलेगा इनका वोट?
कब है मतदान

गौर हो कि गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक दिसंबर व पांच दिसंबर को मतदान होगा. आठ दिसंबर को मतगणना होगी जिसके बाद प्रदेश में नयी सरकार का गठन होगा. साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola