संसद सुरक्षा चूक मामला: राजनीतिक पार्टी बनाने का यह कैसा तरीका? हुआ ये बड़ा खुलासा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2023 8:20 AM

विज्ञापन

New Delhi: Lalit Jha (C), key accused in the recent Parliament security breach, being produced at the Patiala House Court, in New Delhi, Friday, Dec. 15, 2023. A Delhi court on Friday sent Jha to 7-day police custody for his sustained custodial interrogation. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI12_15_2023_000253B)

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन साजिश मामले के मास्टरमाइंड ललित झा को दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन के सामने कथित तौर पर आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया. इसके बाद से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें कई खुलासे हो रहे हैं.

विज्ञापन

Parliament Security Breach: संसद में चूक मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है. घटना को लेकर पुलिस की ओर से कुछ जानकारियां दी गई है. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने संसद की सुरक्षा का उल्लंघन किया और लोकसभा के अंदर पीले धुएं का छिड़काव किया, उनका मकसद मीडिया का ध्यान आकर्षित करना था. साथ ही वे एक राजनीतिक पार्टी बनाना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनके विचार रखने का एकमात्र तरीका हो सकता है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी सागर शर्मा ने जो खुलासा किया है उसके अनुसार, प्लान के मुताबिक पहले वे संसद के बाहर खुद को आग लगाना चाहते थे लेकिन बाद में इस प्लान को ड्रॉप कर दिया गया. आपको बता दें कि सागर शर्मा वही युवक है जो बुधवार को दर्शक दीर्घा से लोकसभा की बाढ़ में घुस गया था जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई थी.

राजनीतिक दल बनाने की तैयारी

एक जांचकर्ता ने सागर शर्मा के साथ हुई पूछताछ का हवाला देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए इन लोगों को ने कुछ ऐसा करने का प्लान बनाया जिससे उन्हें मीडिया का एटेंशन मिल जाए. वे किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करना चाहते थे क्योंकि उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती थी. आगे जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने संसद के बाहर खुद को आग लगाने का प्लान तैयार किया. यहां तक कि जेल (तरल पदार्थ) जैसी कुछ चीज भी इन्होंने खरीदने का प्लान बनाया जिससे वास्तव में वे जलें नहीं यानी उन्हें शरीरिक रूप से नुकसान नहीं पहुंचे. अधिकारी ने कहा कि इस जेल को ऑनलाइन खरीदने की कोशिश की गई और पैसे भी इकट्ठा किए गये लेकिन पैसों का भुगतान नहीं किया जा सका. फिर उन्होंने यह सोचकर पुनर्विचार किया कि इसे मीडिया का उतना एटेंशन नहीं मिल पाएगा.

undefined
Also Read: संसद चूक मामला: ललित झा ने क्या किया मोबाइल फोन का ? ये बड़ी बात आई सामने

पकड़ा गया मास्टर माइंड

गौर हो कि संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर दिल्ली पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश लगातार कर रही थी जिसमें उसे गुरुवार को अहम सफलता मिली. संसद सुरक्षा उल्लंघन साजिश मामले के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा को दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन के सामने कथित तौर पर आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया. इधर, अंग्रेजी वेबसाइट indianexpress.com ने जो खबर प्रकाशित की है उसके अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन के मामले में अपने चार सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद मास्टर माइंड ललित मोहन झा (32) ने पकड़े जाने से पहले गुरुवार सुबह कथित तौर पर मोबाइल फोन सहित सभी टेक्निकल एविडेंस को नष्ट कर दिया था. आपको बता दें कि बुधवार को, मामले के चार आरोपियों- मनोरंजन डी, सागर शर्मा, नीलम वर्मा और अमोल शिंदे ने संसद के अंदर और बाहर कलरफुल धुंआ छोड़ा. इसके बाद इन्हें घटनास्थल से पकड़ लिया गया जबकि मास्टर माइंड ललित झा भागने में सफल रहा.

Also Read: Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस कैसे पहुंची मास्टर माइंड ललित झा तक? जानें यहां
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola