कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सचिन पायलट का बढ़ा कद, यूपी प्रभारी पद से हटाई गईं प्रियंका गांधी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Dec 2023 8:09 PM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से हटा दिया गया है. वहीं, कांग्रेस में सचिन पायलट का कद बढ़ा है. उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से हटा दिया गया है. वहीं, कांग्रेस में सचिन पायलट का कद बढ़ा है. उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया. रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है. इससे अलावा कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है.

यूपी की प्रभारी थीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी को पार्टी ने महासचिव के तौर पर बरकरार रखा गया है लेकिन फिलहाल उन्हें किसी प्रदेश का प्रभार या कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं दी गई है. इससे पहले वो बीते करीब पांच सालों से उत्तर प्रदेश की प्रभारी की भूमिका निभा रही थीं. वहीं, प्रियंका गांधी की जगह पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

क्या-क्या हुए बदलाव

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है. वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे तथा महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. अजय माकन पार्टी कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे. उनके साथ दो नेताओं मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Also Read: पुंछ हमलाः अखनूर में आतंकी घुसपैठ का पाकिस्तान कनेक्शन, ऐसे भटकाया सेना का ध्यान, फिर कराई घुसपैठ की कोशिश

वहीं, रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश के प्रभार वापस लिया गया है और अब वह सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे. उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है. सिंह पहले से ही असम के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को महसचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. महासचिव कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है. सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी बने रहेंगे.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola