Gujarat: हार्दिक पटेल नहीं बनेंगे मंत्री ? जानिए भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में किसे मिल सकती है जगह
Gujarat Ministers List : भाजपा से पहली बार चुनाव जीतने वाले अल्पेश ठाकोर को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है. वहीं पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने की खबरें मीडिया में चल रही है.
Gujarat Ministers List : गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भाजपा यहां सरकार बनाने जा रही है. भाजपा के विधायक दल ने शनिवार को मौजूदा सीएम भूपेंद्र पटेल को अपना नेता चुन लिया जो दूसरी बार गुजरात की कमान संभालेंगे. भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जो राज्य के 18वें सीएम के तौर पर गांधीनगर में 12 दिसंबर को पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस बीच सब ये जानना चाहते हैं कि भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में आखिर किसे जगह मिलेगी. आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बात…
ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि भूपेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में 20 से 22 विधायकों को जगह दी जा सकती है. इनमें 9 कैबिनेट और बाकी राज्य मंत्री बनाये जाए की बात कही जा रही है. मंत्रिमंडल में युवा, महिला और अनुभवी चेहरों को जगह दी जा सकती है. इस दौरान कई संभावित नाम की चर्चा जोरों पर है. इन नामों में ऋषिकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, जयेश रादडिया, गणपत वसावा, रमणलाल वोरा, राधवजी पटेल, कनु देसाई, हर्ष संधवी, किरीट सिंह राणा, शंकर चौधरी के नाम शामिल हैं.
इन नामों के अलावा महिला मंत्री के तौर पर पायल कुकरानी या मनीषा वकिल को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. यही नहीं भाजपा से पहली बार चुनाव जीतने वाले अल्पेश ठाकोर को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है. हालांकि हार्दिक पटेल को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने की खबरें मीडिया में चल रही है. मंत्रिमंडल में कोई आदिवासी चेहरा देखने को मिल सकता है. जीतु चौधरी, नरेश पटेल, पी.सी.बरांडा (पूर्व आईपीएस) जैसे नेताओं के नाम पर मुहर लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
Also Read: Gujarat Election : भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के सीएम बने रहेंगे, विजय रूपाणी ने कही ये बात
विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से राजभवन जाकर मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. पटेल ने सरकार बनाने का दावा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने और 182 सदस्यीय सदन की 156 सीटों पर जीत दर्ज करने के दो दिन बाद किया है. राज्यपाल ने पटेल को सरकार के गठन और शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










