Bharat Bandh Today Updates: अग्निपथ के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, रेलवे ट्रैक ब्लॉक
Patna: Security personnel stand guard along railway tracks after several trains were cancelled due to protests against the Centre’s ‘Agnipath’ scheme, in Patna, Sunday, June 19, 2022. (PTI Photo)(PTI06_19_2022_000151A)
Bharat Bandh Today Updates: सेना में भर्ती की केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना की देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहा. इसको लेकर भारत बंद रहा. भारत बंद के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे.
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर भारी जाम
सेना में भर्ती की केंद्र सरकारी की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ भारत बंद के आह्वान के बाद सोमवार को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर भारी जाम लग गया. सरहौल बॉर्डर के पास एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को गाड़ियों की लंबी कतारें दिखीं, क्योंकि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले हर वाहन की जांच कर रही है. यह जाम सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे लगना शुरू हुआ और धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. पुलिस उपायुक्त (यातायात) रविंदर सिंह तोमर के अनुसार, स्थिति ‘नियंत्रण में’ है और स्थानीय यातायात पुलिस इसे संभालने की कोशिश कर रही है.
अब सशस्त्र बलों के चरित्र पर सवालिया निशान : सलमान खुर्शीद
अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, यह अकेले युवाओं को मुद्दा नहीं है. अब सशस्त्र बलों के चरित्र पर सवालिया निशान लग गया है. यह गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा, जिन लोगों के लिए यह लाया गया है, अगर वे संतुष्ट हैं तो हमें क्या समस्या होगी? लेकिन वे संतुष्ट नहीं हैं, वे चिल्ला रहे हैं और रो रहे हैं.
अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन, रेलवे ट्रैक किया ब्लॉक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ और केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया. हालांकि 40 मिनट के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया.
भारत बंद के कारण देशभर में कुल 539 ट्रेनें रद्द
अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाये गये भारत बंद के कारण देशभर में अबतक कुल 539 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. रेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस रद्द और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं. 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं.
अग्निपथ योजना और राहुल गांधी पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. सत्याग्रह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के सुरेश, वी नारायणसामी और अन्य शामिल हैं.
भारत बंद को लेकर आंध्र प्रदेश में भारी सुरक्षा, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी तैनात
भारत बंद को लेकर आंध्र प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. विजयवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन में भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गयी है. शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए