Live Updates

Bharat Bandh Strike LIVE : सरकारी नीतियों के खिलाफ चेन्नई में हड़ताली कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Bharat Bandh Strike Live Updates: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय मजदूर संगठनों की दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल का झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कोयला व लौह अयस्क खनन क्षेत्रों में खासा असर देखने को मिला. बैंक एवं बीमा सेवाएं भी हड़ताल की वजह से प्रभावित हुई हैं.

विज्ञापन

पुडुचेरी में दुकानें बंद, सरकारी कार्यालयों में कामकाज जारी

भारत बंद के दूसरे दिन 29 मार्च को पुडुचेरी में दुकानें बंद रहीं. सरकारी कार्यालयों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहा. सरकारी बसें चलती रहीं. पूरे पुडुचेरी में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं.

सरकारी नीतियों के खिलाफ चेन्नई में हड़ताली कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन

तमिलनाडु में ट्रेड यूनियनों द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बंद के आह्वान के मद्देनज़र प्रदर्शनकारियों ने चेन्नई में सरकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के कलबुर्गी में ट्रेड यूनियनों द्वारा दो दिवसीय भारत बंद के आह्वान के दौरान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और अन्य वामपंथी संगठनों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज बंद का दूसरा दिन है.

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने कहा

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने कहा कि सरकार की कथित गलत नीतियों के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के कारण कम से कम आठ राज्यों में बंद जैसी स्थिति बनी हुई है. संयुक्त मंच ने कहा कि तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, असम, हरियाणा और झारखंड में बंद जैसी स्थिति है. मंच के अनुसार गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों के कई औद्योगिक क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शन हुआ.

देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर वाम दलों, ट्रेड यूनियनों ने तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया

केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर वाम दलों, कांग्रेस और विभिन्न जन संगठनों ने सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद समेत अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस के पूर्व सांसद मल्लू रवि और इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी) के नेताओं ने यहां एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

राजस्थान : हड़ताल से बैंकों के कामकाज पर आंशिक असर

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हजारों श्रमिकों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सोमवार को राजस्थान में बैंकिंग सेवाओं पर आंशिक असर रहा. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने यहां खासा कोठी सर्किल पर प्रदर्शन किया और नारे भी लगाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola