Bengaluru Blast : विस्फोट के लिए टाइमर का हुआ इस्तेमाल, जानें कौन चलाता है रामेश्वरम कैफे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Mar 2024 11:55 AM

विज्ञापन

Bengaluru Blast updates

Bengaluru Blast : विस्फोट के लिए टाइमर का इस्तेमाल किया गया था. कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने जानें क्या कहा

विज्ञापन

Bengaluru Blast : बेंगलुरु के एक फेमस रेस्टूरेंट में शुक्रवार को बम विस्फोट की खबर के बाद खलबली मच गई. इस विस्फोट में 10 लोग घायल हो गये. रामेश्वरम कैफे में यह धमाका हुआ जिसके बाद कैफे के मालिक की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है. कैफे ने एक बयान जारी करके कहा है कि हमारी ब्रुकफील्ड शाखा में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिससे हम दुखी हैं. हम जांच अधिकारियों को सहयोग कर रहे हैं. कैफे की सह-संस्थापक दिव्या राघवेंद्र राव ने कहा कि हमारी ओर से घायलों को सहायता प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम हरसंभव घायलों की सहायता कर रहे हैं. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

Bengaluru blast updates

विस्फोट के लिए टाइमर का इस्तेमाल

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि हमने जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं. सीसीटीवी फुटेज से कुछ सबूत मिले हैं. जब विस्फोट हुआ, तो बीएमटीसी की एक बस उस रास्ते से गुजर रही थी. उन्होंने कहा कि हमारे पास जानकारी है कि वह एक बस में पहुंचा था. हम जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचेंगे और उनकी गिरफ्तारी होगी. जांच में लगी टीम अच्छा काम कर रही है. विस्फोट के लिए टाइमर का इस्तेमाल किया गया था, एफएसएल टीम जांच कर रही है. मामले को लेकर दोपहर एक बजे हमारी बैठक है. सीएम सिद्धारमैया विस्फोट को लेकर उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं.


Bengaluru Blast: कैफे में रखा था विस्फोटक..! सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान- यहां देखिए CCTV फुटेज

जानें कौन हैं रामेश्वरम कैफे के मालिक राघवेंद्र राव और दिव्या राघवेंद्र राव?

रामेश्वरम कैफे के मालिक के बारे में लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. तो आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं. दरअसल, राघवेंद्र राव एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं जिनके पास फूड इंडस्ट्री का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह आईडीसी किचन के संस्थापक और प्रमोटर हैं. वह रामेश्वरम कैफे चेन के संचालन को लीड करते हैं. दिव्या राघवेंद्र राव की बात करें तो वो चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से फाइनेंस और मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. वह रामेश्वरम कैफे के मैनेजमेंट और फाइनेंस डिपार्टमेंट को हेड करतीं हैं. कंपनी की वेबसाइट पर नजर डालें तो, दिव्या राघवेंद्र राव के पास 12 साल से अधिक का वर्क एक्सपीरिएंस है.

बेंगलुरु सीपी ने की खास अपील

इस बीच खबर है कि रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307, 471 और UAPA की धारा 16, 18 और 38 के तहत FIR दर्ज की है. FIR में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई हैं. इधर, बेंगलुरु सीपी ने कहा है कि जहां तक रामेश्‍वरम कैफे मामले की बात है तो जांच जारी है. अब तक मिले अलग-अलग सुरागों पर कई टीमें काम कर रही हैं. मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे अटकलों में शामिल न हों और सहयोग करें.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola