Bengaluru Blast: कैफे में रखा था विस्फोटक..! सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान- यहां देखिए CCTV फुटेज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Mar 2024 9:30 AM
Rameshwaram Cafe Blast | PTI
Bengaluru Blast:होटल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले शख्स ने कहा कि मैं कैफे के बाहर खड़ा था होटल में कई ग्राहक आए थे अचानक एक जोरदार आवाज आई और आग लग गई.
Bengaluru Blast: बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में आज यानी शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए.बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में पहले एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ था जिसके बाद आग लग गई. वहीं घटना में घोयलों की संख्पांया बढ़कर नौ हो गई है. सभी अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और व्हाइटफील्ड में द रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल से सबूत इकट्ठा किए. वहीं,
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाके का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से एक फुटेज भी जारी किया गया है. जिसमें दिख रहा है कि धमाके के बाद कैसा अफरा-तफरी का माहौल हो गया था.
दोषियों को मिलेगी सख्त सजा- सीएम सिद्धारमैया
बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पता चला है कि किसी ने कैफे में एक बैग छोड़ा था. उन्होंने कहा कि घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी.
होटल कर्मी ने बताया आंखों देखा हाल
वहीं, होटल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले शख्स ने कहा कि मैं कैफे के बाहर खड़ा था होटल में कई ग्राहक आए थे अचानक एक जोरदार आवाज आई और आग लग गई. विस्फोट और आग के बाद पूरे रेस्टोरेंट में अफरा तफरी का माहौल हो गया. हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.
फोन से मिली विस्फोट की जानकारी- पुलिस
घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर में विस्फोट होने के बारे में फोन कॉल से सूचना मिली. पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद तत्काल एक दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है.
Also Read: Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका की करेगा सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










