BDO के सामने कुत्ते की तरह क्यों बर्ताव करने लगा ये शख्स ? देखें वायरल वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Nov 2022 10:45 AM
BDO के सामने मेरे द्वारा कुत्ते की तरह बर्ताव किया गया. उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चलते बने. जानें श्रीकांत दत्ता ने क्या कहा
Viral Video : पश्चिम बंगाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स कुत्ते की तरह भौंकता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए हम आपको इस वीडियो के संबंध में बताते हैं. दरअसल, वीडियो बंगाल के बांकुड़ा जिले का है जहां राशन कार्ड में उपनाम के गलत लिखे जाने पर एक व्यक्ति ने सरकारी अधिकारी के सामने ‘भौंक’ कर अपना विरोध जताया.
शख्स का नाम श्रीकांत दत्ता है जिन्होंने इस सबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया भी है. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखने का काम किया गया. पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था जबकि इस बार मेरा नाम जोकि श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत ‘कुत्ता’ लिखा गया. आगे उन्होंने कहा कि मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर अपना विरोध जताया.
#WATCH पश्चिम बंगाल: बांकुड़ा में राशन कार्ड में उपनाम के गलत लिखे जाने पर एक व्यक्ति ने सरकारी अधिकारी के सामने 'भौंक' कर विरोध किया गया। प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ। (19.11) pic.twitter.com/yqKC58NwPg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
श्रीकांत दत्ता ने कहा कि BDO के सामने मेरे द्वारा कुत्ते की तरह बर्ताव किया गया. उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चलते बने. हम जैसे आम लोग कितनी बार काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाएंगे ?
राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखा गया।पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था जबकि इस बार मेरा नाम जोकि श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत कुत्ता लिखा गया। मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर प्रदर्शन किया: श्रीकांत दत्ता(19.11) https://t.co/xbwcTrLXuv pic.twitter.com/II22ABPLwF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










