Bajrang Punia: बजरंग पूनिया को कांग्रेस छोड़ने और जान से मारने के मिली धमकी, शिकायत दर्ज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Sep 2024 9:08 PM

विज्ञापन

Bajrang Punia

Bajrang Punia: हरियाणा विधानसभा चुनावी दंगल में उतर चुके भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया को रविवार को जान से मारने की धमकी मिली है. साथ ही उन्हें कांग्रेस छोड़ने की भी धमकी दी गई.

विज्ञापन

Bajrang Punia: कांग्रेस में हाल में शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

विदेशी नंबर से पूनिया को मिली धमकी

पुलिस ने बताया कि पूनिया को विदेशी नंबर से सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सऐप’ पर धमकी दी गई है. पुलिस के मुताबिक, बजरंग को दी गई धमकी में लिखा है कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा. ये हमारा आखिरी संदेश है. बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

बजरंग पूनिया धमकी मामले की जांच में जुटी पुलिस

सोनीपत एसपी रविंद्र सिंह ने बताया, बजरंग पुनिया ने बहालगढ़ थाने में शिकायत दी है कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है. कानूनी कार्रवाई चल रही है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है, जांच चल रही है.

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का राजनीति में प्रवेश हुआ है. दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. विनेश फोगाट को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है. जबकि पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता, जबकि विनेश फोगट पिछले महीने पेरिस में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola