माफिया अतीक अहमद की मौत का बदला लेना चाहता है अल-कायदा, ईद के मौके पर भारत को दी धमकी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Apr 2023 8:59 PM
Atiq Ahmed updates: पूरे देश में 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर अल-कायदा ने एक बार फिर भारत को धमकाने की कोशिश की है वो भी माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेकर...
Atiq Ahmed updates : माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेकर लगातार कई खबरें सामने आ रहीं हैं. इस बीच ताजा खबर जो आ रही है उसने सबकों चौंका दिया है. जी हां…आतंकी संगठन अल-कायदा ने अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में भारत को धमकी दे डाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के खिलाफ सात पन्नों की एक मैगजीन अल-कायदा ने जारी की है और इसमें अतीक हत्याकांड का बदला लेने की बात कही है. आपको बता दें कि पूरे देश में 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहारी मौसम में अलकायाद ने एक बार फिर भारत को धमकाने का प्रयास किया है.
इधर, यूपी के माफिया अतीक अहमद को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई पर गोली चलाने वाले ने कहा कि हम मशहूर होना चाहते थे…. ये मशहूर होना नहीं है, ये वो ग्रुप है जिसे हम टेरर सेल कहते हैं…हम पूछना चाहते हैं कि उनपर UAPA क्यों नहीं लगा? उन्हें 8 लाख का हथियार किसने दिया? आप याद रखो कि ये आतंकवादी हैं, ये रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये गोडसे के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं.
Also Read: कर्नाटक चुनाव: ‘माफिया अतीक अहमद के कसीदे पढ़ने वाले को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक’, भाजपा ने कसा तंज
इस बीच बिहार की राजधानी पटना में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश में मारे गये गैंगस्टर अतीक अहमद के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गयी. खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी खूब नारेबाजी यहां मौजूद लोगों ने की. यह घटना पटना रेलवे स्टेशन से सटे जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के बाद हुआ. सुरक्षा के लिए वहां पुलिस बल तैनात थी लेकिन पुलिस के जवानों ने नारेबाजी करने वालों से दूरी बनाये रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










