जम्मू यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर ने की खुदकुशी, यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कर दिया गया था निलंबित

Updated at : 08 Sep 2022 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर ने की खुदकुशी, यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कर दिया गया था निलंबित

अधिकारी ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न मामलों से संबद्ध आतंरिक समिति जांच कर रही थी. समिति की आरंभिक रिपोर्ट के आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया गया.

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. उनका शव आवासीय क्वार्टर में फंदे से लटका पाया गया है. स्थानीय पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, खुदकुशी करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे. वे यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर थे. बताया यह जा रहा है कि कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रहते थे चंद्रशेखर

जम्मू यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने मीडया से बातचीत के दौरान कहा कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 54 साल के चंद्रशेखर अपनी पत्नी और बेटी के साथ विश्वविद्यालय परिसर में ही रहते थे. वे यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर पदासीन थे. पिछले एक सितंबर को उनके खिलाफ कुछ छात्रों ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. इसकी वजह से वे काफी परेशान दिखाई दे रहे थे. छात्रों की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था.

अंदर से कमरा था बंद

स्थानीय पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जम्मू यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा खुदकुशी करने की सूचना के आधार पर पुलिस यूनिवर्सिटी परिसर स्थित उनके आवास पर गई है. उनके घर में उनका कमरा अंदर से बंद था. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया, तो उनका शव फंदे से लटका पाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उनका शव फंदे से नीचे उतारक पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है.

Also Read: Explainer : कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे आतंकी, जानिए कैसे निर्दोष बन रहे शिकार
आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर किए गए थे निलंबित

अधिकारी ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न मामलों से संबद्ध आतंरिक समिति जांच कर रही थी. समिति की आरंभिक रिपोर्ट के आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही उन पर यौन उत्पीड़न को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, जिसकी जांच चल रही है. चंद्रशेखर वर्ष 2007-08 से जम्मू यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में अध्यापन का कार्य कर रहे थे.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola