Assembly Elections Date: जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक फेज में होंगे विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar
Assembly Election Date: चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 2024 के विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहा है. जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें
हरियाणा में एक ही चरण में होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में पूरा किया जाएगा. यहां 1 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 4 अक्टूबर को होगी मतगणना.
तीन चरणों में होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को दूसरे और तीसरे चरण का मतदान होगा. उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.
हरियाणा में भी होंगे विस चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी में कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य हैं. एससी के 17 और एसटी के जीरो विधानसबा क्षेत्र हैं. हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता चुनाव में शामिल हो रहे हैं. जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष हैं. पु0.95 करोड़ महिलाएं है. आगामी चुनाव में 4.52 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. युवा वोटरों की संख्या 40.95 लाख युवा हैं…हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी.
जम्मू कश्मीर की बदलना चाहते हैं तस्वीर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी में कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहते हैं. चुनाव के लिए हर किसी में उत्सुकता है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं. यहां 20 लाख से ज्यादा युवा हैं. 20 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी.
जम्मू कश्मीर के लोगों ने बुलेट के बजाय बैलेट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए दौरा किया था. लोगों में काफी उत्साह देखा गया. वे चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना चाहते थे. लोग चाहते हैं कि चुनाव हो. जितनी जल्दी हो सके वहां चुनाव आयोजित करें. लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग न केवल बदलाव चाहते हैं बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज भी उठाना चाहते हैं और लोकतंत्र दिखाता है कि लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में बुलेट के बजाय बैलेट को चुना.
सीटों की संख्या बढ़कर हो गई है 90
चुनाव आयोग ने पीसी में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है. जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हो गई हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू रीजन में सांबा, कठुआ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर में एक-एक सीट बढ़ाई गई है. जबकि, कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सीट बढ़ाई गई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए