मणिपुर में आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर किया घात लगाकर हमला, कमांडिंग अफसर समेत कई जवान जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2021 3:43 PM
सेना के सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, असम राइफल्स के क्विक एक्शन टीम की टुकड़ी में कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल थे.
नई दिल्ली : मणिपुर में आतंकियों ने असम राइफल्स की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया है. आतंकियों की ओर अचानक किए गए इस हमले में कमांडिंग अफसर समेत कई जवान जख्मी हो गए हैं. मीडिया की खबरों में दी गई जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सुंघट इलाके में असम राइफल्स की टुकड़ी पर हमला किया है. आतंकियों के इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत चार जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मी होने वाले लोगों में कर्नल त्रिपाठी की पत्नी और बेटे भी शामिल बताए जा रहे हैं.
सेना के सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, असम राइफल्स के क्विक एक्शन टीम की टुकड़ी में कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल थे. हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. आतंकियों के घात लगाकर किए गए इस हमले के बाद सेना ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी है.
बता दें कि मणिपुर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन वर्ष 1978 में किया गया था. इसका गठन बिश्वेसर सिंह ने किा था. यह संगठन स्वतंत्र मणिपुर की मांग करता आ रहा है. भारत सरकार ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है. मणिपुर में यह आतंकवादी संगठन भारतीय सेना के जवानों पर पहले भी घात लगाकर हमला करता रहा है.
Also Read: जम्मू-कश्मीर: अस्पताल में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, भागने में कामयाब हुए आतंकवादी
इससे पहले, वर्ष 2014 में आतंकियों ने मणिपुर के चंदेल जिले में सेना के काफिले पर पिछले दो दशक के दौरान का सबसे बड़ा हमला किया था. आईआईडी से हमला करने के बाद आतंकियों ने आरपीजी और ऑटोमेटेड हथियार से सेना के काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. यह हमला सुबह नौ बजे पारालोंग और चारोंग गांव के बीच गश्ती लगा रही टीम पर किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










