Pahalgam Attack: ओवैसी ने शाहिद अफरीदी को बताया जोकर, पहलगाम पर उगला था जहर, मिल गया मुंह तोड़ जवाब

Updated:
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi says Shahid Afridi joker

Pahalgam Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पहलगाम आतंकवादी हमले पर दिए घटिया बयान के लिए करारा जवाब दिया है. ओवैसी ने अफरीदी को ‘जोकर’ करार दे दिया. अफरीदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर बेहद जहरीला बयान दिया है. उन्होंने आतंकवादी हमले के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है.

विज्ञापन

Pahalgam Attack: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पहलगाम आतंकवादी हमले पर दिए बयान के लिए करारा जवाब मिल गया है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें जोकर बता दिया. जब आवैसी से अफरीदी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, कौन है ये? नाटक है. मेरे सामने क्या जोकरों का नाम ले रहे हो. अफरीदी को करारा जवाब देने के साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग कर दी.

शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर क्या दिया था बयान?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर जहर उगलते हुए कहा, “एक घंटे तक दहशतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा. और जब वहां आए, तो 10 मिनट में पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया. अफरीदी ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा, खुद ही लोगों को मरवाते हैं और फिर वीडियो जारी कर कहते हैं ये तो जिंदा हैं. कोई भी देश और कोई भी धर्म आतंकवाद को समर्थन नहीं करता. पाकिस्तान और इस्लाम तो अमन का पैगाम देती है. हम तो भारत के साथ हमेशा से अच्छे रिश्ते चाहते रहे हैं.” क्रिकेट की बात करते हुए अफरीदी ने कहा, “दौरे से पहले हमें हमेशा धमकी मिलती रहती थी, हमें तो ये भी पता नहीं होता था कि भारत जाना है या नहीं. आपकी कबड्डी टीम पाकिस्तान आ जाती है, लेकिन क्रिकेट की टीम नहीं आती है. अगर क्रिकेट बंद करना है, तो पूरी तरह से बंद क्यों नहीं कर देते.”

कश्मीर पर भी जहर उगल चुके हैं शाहिद अफरीदी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहली बार भारत के खिलाफ बयान नहीं दिया है, बल्कि इससे पहले भी कई बार वो कश्मीर को लेकर जहर उगल चुका है. हालांकि अफरीदी को हमेशा भारतीयों से करारा जवाब मिला है. कश्मीर पर कुछ साल पहले उनके बयान पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola