अतीक अहमद की हत्या से गुस्से में असदुद्दीन ओवैसी! किया सवाल- हत्यारों को 8 लाख का हथियार किसने दिया?

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन औवैसी ने अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर भाजपा से सवाल किया है. ओवैसी ने कहा कि जो लोग जंजीरों में कैद थे. उनको गोली मार दी गयी.
यूपी के माफिया अतीक अहमद को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई पर गोली चलाने वाले ने कहा कि हम मशहूर होना चाहते थे…. ये मशहूर होना नहीं है, ये वो ग्रुप है जिसे हम टेरर सेल कहते हैं…हम पूछना चाहते हैं कि उनपर UAPA क्यों नहीं लगा? उन्हें 8 लाख का हथियार किसने दिया? आप याद रखो कि ये आतंकवादी हैं, ये रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये गोडसे के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कहा कि इन्होंने गोली मारी दो लोगों को जिन्हें कोर्ट ने सजा दी थी. वे दोनों पुलिस की कस्टडी में थे. ये लोग आतंकी है. ये किसी और को भी मार सकते हैं. मुझे भी मारने की साजिश की जा सकती है लेकिन मुझे डर नहीं..मुझे अल्लाह पर भरोसा है.
#WATCH उन्होंने(अतीक अहमद और उसके भाई पर गोली चलाने वाले) कहा कि हम मशहूर होना चाहते थे। ये मशहूर होना नहीं है, ये वो ग्रुप है जिसे हम टेरर सेल कहते हैं।…हम पूछना चाहते हैं कि उनपर UAPA क्यों नहीं लगा? उन्हें 8 लाख का हथियार किसने दिया? आप याद रखो कि ये आतंकवादी हैं, ये… pic.twitter.com/rkgGnaaGFt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2023
अतीक-अशरफ मर्डर पर सवाल खड़े करते हुए हैदराबाद सांसद ओवैसी ने कहा कि यह देश में दूसरे मुस्लिम सांसद की हत्या हुई है. इससे पहले गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने सांसद एहसान जाफरी के नाम का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश में इस तरह से हत्याएं होना गलत इशारा कर रही हैं.
Also Read: कर्नाटक चुनाव: ‘माफिया अतीक अहमद के कसीदे पढ़ने वाले को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक’, भाजपा ने कसा तंज
यहां चर्चा कर दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या की घटना का एसआईटी, फारेंसिक टीम और न्यायिक जांच आयोग की टीम ने गुरुवार को नाट्य रूपांतरण किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी और अन्य टीमें दोपहर करीब डेढ़ बजे घटनास्थल काल्विन हास्पिटल पहुंची जहां पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान, एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और संयुक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि भी मौजूद थे.
उल्लेखनीय है कि गत 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जब पुलिस उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए काल्विन अस्पताल में लेकर दाखिल हुई. हमलावरों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था. बुधवार को सीजेएम डीके गौतम की अदालत ने इन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड में सौंप दिया.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










