कांग्रेस और ‘आप’ को साथ लाने में अरविंदर सिंह लवली ने निभाई थी अहम भूमिका, जानें क्या बोले संजय सिंह

Sanjay Singh addressing media
जब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया ज�� रहा था, तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले शख्स थे. जानें क्या बोले ‘आप’ नेता संजय सिंह
Arvinder Singh Lovely: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद से राजनीति गरम है. मामले पर ताजा बयान आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह का आया है. उन्होंने कहा है कि अरविंदर सिंह लवली ने हमारी पार्टी के साथ गठबंधन करने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है.
संजय सिंह ने आगे कहा कि जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा था, तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे. वह अब ऐसा क्यों कह रहे हैं, इसके बारे में जानकारी एकत्रित करने की जरूरत है. आपको बता दें कि ‘आप’ के साथ गठबंधन के विरोध में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद से कांग्रेस का अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गया है. एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया को हटाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है.
बीजेपी ने क्या कहा
जहां पहले ‘आप’ ने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया है, वहीं बीजेपी ने कहा है कि लवली ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी देशभक्त उन लोगों के साथ खड़ा नहीं हो सकता जो देश को बांटने की बात करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए अपने इस्तीफे में लवली ने कुछ और भी बातों का उल्लेख किया है. जैसे उन्होंने कहा है कि वह अपने आप को ‘‘लाचार’’ महसूस कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया रोकने का काम करते हैं.
Read Also : Lok Sabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली ने आखिर क्यों दिया इस्तीफा, यहां जानें कारण
दीपक बाबरिया ने क्या कहा
इस बीच, दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया की प्रतिक्रिया मामले को लेकर आई. उन्होंने कहा कि ‘आप’ के साथ गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) के सभी नेताओं को विश्वास में लेने का काम किया गया था. लवली को पार्टी समिति के समक्ष अपने विचार रखने की जरूरत थी. आगे बाबरिया ने कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि लवली ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










